एक्सरसाइज के बाद क्यों घबराता है मन

एक्सरसाइज के बाद क्यों घबराता है मन


ज्यादातर लोग सोचते हैं कि देर तक व्यायाम करने से उन्हें फायदा होगा। लेकिन शरीर की बनावट के अनुसार व्यायाम के नियम और तरीके सबके लिए अलग-अलग होते हैं।

Read more - क्या आपका बच्चा झूठ बोलता है? ऐसे बदलें उसकी आदत

व्या वैसे तो यह एक आम बात है, लेकिन कुछ लोगों को मिचली आने और पेट में ऐंठन या मरोड़ की समस्या भी होने लगती है। आमतौर पर यह परेशानी थोड़ी ही देर के लिए रहती है, लेकिन कभी-कभी यह गंभीर रूप ले लेती है। इस स्थिति के लिए कुछ हद तक हम स्वयं जिम्मेदार होते हैं। तत्काल परिणाम पाने की अपेक्षा में कई बार हम अपनी शारीरिक क्षमता से कहीं अधिक एक्सरसाइज कर जाते हैं। दरअसल, शरीर की बनावट के अनुसार व्यायाम के नियम और 'तरीके भी सबके लिए अलग-अलग होते हैं। हमें उसी के अनुसार व्यायाम करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग यह सोचते हैं कि जितनी देर तक और जितना कठिन व्यायाम करेंगे, उसका परिणाम भी उतना ही जल्दी मिलेगा। यह एक गलत धारणा है।

एक्सरसाइज के बाद क्यों घबराता है मन
एक्सरसाइज के बाद क्यों घबराता है मन

जब हम व्यायाम करते हैं तो मांसपेशियों के साथ-साथ दिमाग, फेफड़ों और दिल को खून की ज्यादा जरूरत होती है। यह शरीर के ऑटोनॉमिक नर्वस सिस्टम द्वारा नियंत्रित किया जाता है। यह सिस्टम दिल के धड़कने की रफ्तार, रक्तचाप और पाचन जैसी गतिविधियों की निगरानी करता है। जब यह सक्रिय होता है तो मांसपेशियों और ऊतकों तक खून ले जाने वाली रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। लेकिन इसी के साथ शरीर में डिमांड - सप्लाई का प्राकृतिक सिस्टम भी सक्रिय हो जाता है और होता यह है कि पेट की तरफ जाने वाली रक्त वाहिकाएं 80 फीसदी से ज्यादा सिकुड़ जाती हैं, ताकि शरीर के दूसरे अंगों की जिन मांसपेशियों को ऑक्सीजन और खून की अधिक जरूरत है, उन तक सप्लाई पर्याप्त और सुचारू ढंग से हो सके। इसी रस्साकशी की वजह से व्यायाम के दौरान हम थकान का अनुभव करने लगते हैं और मितली आने लगती है। खाने के बाद तुरंत व्यायाम करने से इस तरह की दिक्कत जल्दी होती है।


Comments

Popular posts from this blog

टैली में स्टॉक ग्रुप कैसे बनाएं।

Gateway of Tally in Hindi गेटवे ऑफ टैली की सम्पूर्ण जानकारी